डिण्डौरी मण्डल में भाजपा मोर्चों की नई नियुक्तियां: शीतला जायसवाल बनीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत मुंगेली जिले के डिण्डौरी मण्डल में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है, जिसमें श्रीमती शीतला जायसवाल को महिला मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राम्हेपुर एन पूर्व सरपंच शीतला जायसवाल के नाम पर मुहर लगाई है।

श्रीमती शीतला जायसवाल की इस नियुक्ति को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। राम्हेपुर एन निवासी शीतला जायसवाल अब मण्डल स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगी और केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

नवनियुक्त डिंडोरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला जायसवाल

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही शीतला जायसवाल ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है।

Related posts

Leave a Comment