रायपुर- AVN कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ट्रस्ट (AVN TRUST) के संचालक रणधीर शर्मा के द्वारा CSR दिलाने के नाम पर 7.5 लाख के धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, प्रार्थी ने महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात कर NGO संचालक के द्वारा किए गए धोखाधड़ी की शिकायत और उक्त NGO के जांच हेतु मांग की है।

प्रार्थी सागर सिंह ने बताया कि AVN कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ट्रस्ट (AVN TRUST) के संचालक रणधीर शर्मा से पूर्व से ही उनका परिचय था दो-तीन वर्ष पहले एनजीओ संचालक का लोरमी के मुंगेली चौक में एक ऑफिस था काम को लेकर उनकी मुलाकात होती रहती थी। वर्ष 2024 के दिसंबर माह में रणधीर शर्मा से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने मुझे एक प्रस्ताव दिया था कि मेरी संस्था को कोई कंपनी CSR फंड देना चाहती है लेकिन उसे कार्य को प्रक्रिया में लाने के लिए मुझे पैसों की आवश्यकता है क्योंकि मेरा पूर्व में रणधीर शर्मा से परिचय था इसलिए मैंने 7 लाख रुपए बैंक के खाते से RTGS के माध्यम से रणधीर शर्मा के खाते में डाल दिया। उक्त राशि के एवज में रणधीर शर्मा ने पंजाब नेशनल बैंक का 7 लाख रुपए का चेक (चेक क्रमांक- 472819) दिया गया। उनका कहना था कि वह मार्च 2025 तक आपकी राशि लौटा दूंगा। इसी बीच उन्होंने एक और काम मिल रहा है कह कर फिर से मुझे 50 हजार मांगा गया जिसे मैं RTGS के माध्यम से उन्हें दिया। मार्च बीत जाने के बाद प्रार्थी ने NGO के संचालक रणधीर शर्मा से लिए गए राशि को वापस मांगने के लिए मांग किया गया जिस पर रणधीर शर्मा ने तारीख पर तारीख दिया गया। प्रार्थी सागर सिंह ने रणधीर शर्मा के द्वारा दिए गए चेक को जब बैंक में लगाया तो वह चेक बाउंस हो गया। धीरे-धीरे पता लगता गया कि एनजीओ के संचालक रणधीर शर्मा के द्वारा इसी तरह कई लोगों को अपने NGO के माध्यम से काम के एवज में राशि लेकर ठगी किया जा रहा है। प्रार्थी सागर सिंह ने NGO के संचालक रणधीर शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी करने के संबंध में लोरमी थाना में मामला दर्ज कराया है।
धोखाधड़ी के प्रार्थी सागर सिंह ने महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात कर इस धोखाधड़ी के संबंध में उन्हें जानकारी दी और AVN कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ट्रस्ट (AVN TRUST) के जांच के लिए मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को जांच हेतु निर्देशित किया।
