मुंगेली/लोरमी- छत्तीसगढ़ में साय सरकार द्वारा किसानों को धान का बोनस देने के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मुंगेली जिले के लोरमी स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की शाखा में आज सुबह से ही भारी अफरा-तफरी का माहौल रहा। अपनी मेहनत की कमाई और सरकार द्वारा घोषित बोनस राशि निकालने आए सैकड़ों किसान बैंक की अव्यवस्था और बंद गेट देखकर भड़क गए। सुबह 5 बजे से लाइन में, फिर भी खाली हाथभीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लोरमी क्षेत्र…
Category: छत्तीसगढ़
लोरमी: राशन दुकान संचालक की दबंगई, ई-केवाईसी के बाद भी बुजुर्ग महिला को नहीं मिल रहा चावल; शिकायत लेकर एसडीएम दफ्तर पहुंची पीड़िता
लोरमी (मुंगेली): छत्तीसगढ़ में गरीबों के निवाले पर डाका डालने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखासार से सामने आया है, जहाँ एक राशन दुकान संचालक पर बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार और राशन चोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। मशीन में अंगूठा लगवाया, पर राशन से किया वंचित लाखासार निवासी अहिल्या बाई (राशन कार्ड क्र. 226475357410) ने बताया कि उनके कार्ड में पति-पत्नी दोनों का नाम दर्ज है और नियमानुसार eKYC की प्रक्रिया भी पूर्ण हो…
ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में बवाल… नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के खिलाफ कार्यकर्ताओं में नाराजगी
मुंगेली- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा छत्तीसगढ़ के 307 ब्लॉक में पुनः ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है जिसमें कई पुराने चेहरों और कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। मुंगेली जिले के 6 ब्लॉकों में नए चेहरों को मौका दिया गया है। जिसमें मुंगेली शहर दीपक गुप्ता, मुंगेली ग्रामीण रघुनाथ सिंह श्रीनेत, ब्लॉक लोरमी लल्ला सिंह ठाकुर, ब्लॉक डिंडोरी रामस्वरूप श्याम, ब्लॉक पथरिया मुकेश मिरी, ब्लॉक जरहागांव तारिणी विश्वकर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी होते ही लोरमी विधानसभा…
छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की हुई, नियुक्ति देखें पूरी सूची
रायपुर/ बिलासपुर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा लंबे समय के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति एक साथ कर दी गई है। आईसीसी के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद यह आदेश जारी किया गया है इस सूची में कई नेताओं को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है तो अधिकतर ब्लॉकों में नए चेहरे को जिम्मेदारी दी गई है। देखे सूची…👇
डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बाल स्वामी विवेकानंद बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
उप मुख्यमंत्री अरुण साव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सर्टिफिकेट देकर की घोषणा बिलासपुर- उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आज स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर बिलासपुर शहर ने इतिहास रचा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में सामूहिक रूप से पूर्ण वंदेमातरम का गायन किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। और…
युवा कांग्रेस के सक्ति जिला प्रभारी बने अंकित गौरहा
सक्ति। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत अंकित गौरहा को सक्ति जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुशंसा पर की गई है। अंकित गौरहा की नियुक्ति से जिले में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और…
रायपुर : जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका जनजातीय गौरव पथ’ के निर्माण और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा गौरा पूजा एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय की सहभागिता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा जिले के महर्षि वाल्मीकि आश्रम, आईटीआई रामपुर में आयोजित गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने गौरा-गौरी पूजन तथा बैगा पुजारी सम्मेलन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज का अपना गौरवशाली इतिहास, विशिष्ट संस्कृति और समृद्ध परंपराएं हैं। बैगा और पुजेरी…
बिलासपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 1500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में करेंगे राष्ट्रगान : डिप्टी सीएम अरुण साव
डिप्टी सीएम साव फिर बनवा रहे हैं विश्व रिकॉर्ड, स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में 1500 बच्चों के साथ करेंगे वंदे मातरम् गान बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है। छत्तीसगढ़ में अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कई स्थानों में स्वदेशी दौड़ का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा रत्न अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा। डिप्टी…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला एवं तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, कर्मा भवन में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की
बिलासपुर- उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिला एवं तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महासमुंद के बीटीआई रोड स्थित कर्मा भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित और अनुशासित समाज के रूप में जाना जाता है। समाज का इतिहास अत्यंत वैभवशाली रहा है। इसे और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने…
बिलासपुर VINIT कप के फाइनल में दिखेगा ग्लैमर का तड़का, 11 जनवरी को आएंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
बिलासपुर- खेल प्रेमियों और शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिलासपुर में आयोजित हो रहे प्रतिष्ठित VINIT कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रैंड फाइनल मुकाबले में बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया की जानी-मानी हस्ती मानुषी छिल्लर की भव्य उपस्थिति देखने को मिलेगी। 11 जनवरी को होने वाले इस फाइनल मैच में मानुषी छिल्लर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगी और दर्शकों के साथ इस यादगार मुकाबले का आनंद लेंगी। गौरतलब है कि मानुषी छिल्लर वर्ष 2017 की मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और भारत का…
