बिलासपुर : लोकसभा निर्वाचन-2019 : निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता, पारदर्शिता और स्पष्टता बनायें रखें ● कलेक्टर ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की बैठक में दिया निर्देश बिलासपुर । लोकसभा आम निर्वाचन 2019 में निष्पक्षता, पारदर्शिता और स्पष्टता बनायें रखें। व्यवहार एवं कार्य से यह परिलक्षित नहीं होना चाहिये कि आप निष्पक्ष नहीं है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.संजय अलंग ने आज निर्वाचन कार्य के संचालन के संबंध में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया। बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा भी उपस्थित…
Category: बिलासपुर
राहुल गांधी ने किया बड़ा एलान ; कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो देश के 20 फीसदी सबसे गरीबों को साल में देंगे 72 हजार रुपए
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो देश के 20 फीसदी सबसे गरीबों को साल में 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम गरीबों को न्याय देने जा रहे हैं। सत्ता में आने पर कांग्रेस न्यूनतम आय योजना शुरु करेगी। मोदी अमीरों को पैसे दे सकते हैं तो कांग्रेस गरीबों को दे सकती है। उन्होंने कहा कि गरीबों के खाते…
प्रशांत मिश्रा बने बिलासपुर हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस
प्रशांत मिश्रा बिलासपुर हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस ; लोकपाल सदस्य बनाए जाने के बाद अजय त्रिपाठी का इस्तीफा बिलासपुर । बिलासपुर हाईकोर्ट सीनियर जस्टिस प्रशांत मिश्रा को कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया है। चीफ जस्टिस ने अजय त्रिपाठी ने लोकपाल सदस्य बनाए जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जस्टिस अजय त्रिपाठी इसी साल नवंबर में रिटायर होने वाले थे। बुधवार को वे बतौर लोकपाल के न्यायिक सदस्य की शपथ लेंगे। अजय त्रिपाठी के इस्तीफे के बाद जस्टिस प्रशांत मिश्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कार्यवाहक चीफ…
मौसम ने ली करवट ; प्रदेश में तेज हवा और भारी बारिश का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। भिलाई में जमकर ओले बरसे हैं। तेज हवाओं के साथ कई जगहों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। खासकर रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आंधी के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है। आपको बता दें कि भिलाई में जमकर ओले गिरे हैं। ओलावृष्टि से सड़कों पर बर्फ की चादर सी…
भाजपा छत्तीसगढ़ में सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को उतारेगी
भाजपा छत्तीसगढ़ में सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को उतारेगी रायपुर । भाजपा ने एक बड़ा निर्णय करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरे को उतारने की घोषणा की है । यह फैसला ऐसे समय में किया गया है जबकि पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने इसकी घोषणा की। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी आम चुनाव के लिए…
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव बने लक्की मिश्रा
बिलासपुर । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छत्तीसगढ़ प्रभारी राजीब पटनायक और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने नगर के युवा बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष लक्की मिश्रा के पूर्व कार्यकाल को देखते हुए उनका पदोन्नति किया है । आपको बता दे कि लक्की मिश्रा को प्रदेश सचिव नियुक्त कर बडी जिम्मेदारी सौपी गई है । लक्की मिश्रा की पदोन्नति को देख कर महेन्द्रे गंगोत्री , शिबली खान ,आकाश शर्मा एवं बेलतरा विधानसभा के छात्रों ने खुशी जाहिर की है।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी
नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी। इस चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा दूसरे चरण के चुनाव के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हस्ताक्षर वाली अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही इस चरण में मतदान वाली सीटों के लिये उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गयी है। उल्लेखनीय है कि आयोग ने 17वें लोकसभा चुनाव के लिये निर्धारित कार्यक्रम के…
16वीं राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के आयोजन संबंधित बैठक आयोजित
बिलासपुर । बिलासपुर जिला बॉडी बिल्डर एसोसिएशन द्वारा आज सोलवीं राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता रविंद्र सिंह संरक्षक ,बिलासपुर जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सिंह, सचिव श्री अजय यादव, हेमंत सिंह परिहार , अमरनाथ सिंह की एवं राम पुरी गोस्वामी सचिव छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ की उपस्थिति में कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया । आपको बता दें कि 24 मार्च को बिलासपुर जिले में सोलवीं…
सिरगिट्टी नगर पंचायत वासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से जलविभाग के पम्प ऑपरेटरों को तत्काल हटाने की मांग की
बिलासपुर । आज सिरगिट्टी नगर पंचायत के लोगों द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी से जलविभाग के पम्प ऑपरेटरों को तत्काल हटाने की मांग की गई । जानकारी के अनुसार उनका कहना था कि सिरगिट्टी नगर पंचायत में जल आपूर्ति भाजपा पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं के लिए निःशुल्क किया जा रहा है । उन्होंने शासन से मांग की है कि पम्प ऑपरेटरों की नियुक्ति की आवश्यकता नहीं है । इनको जो वेतन प्राप्त हो रहा है उसमे शासन की राशि का दुरूपयोग हो रहा है । सूत्रों के अनुसार…
1 मई से 4 घंटे पहले भी बदला जा सकेगा ट्रेन का बोर्डिंग स्टेशन
रेलवे बोर्ड यात्रियों की सुविधा के लिए बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की अवधि घटाकर 24 घंटे से 4 घंटे करने जा रहा है ; ट्रेन छूटने की टाइमिंग से 4 घंटे पहले तक यात्री बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे. रेलवे । अब रेलवे यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन 4 घंटे पहले तक बदल सकेंगे । आपको बता दें कि पहले यह सुविधा ट्रेन छूटने के 24 घंटा पहले तक थी। यह सुविधा आगामी 1 मई से यात्रियों को मिलने लगेगी। इस बदलाव का रेलवे बोर्ड डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) शैली श्रीवास्तव ने सभी…
