मध्यप्रदेश -कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के सबलगढ़ में एक चुनावी सभा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना छोड़ दूंगा, अगर वह देश को बांटने का काम करना बंद कर दें.’ राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘किसी ने भाषण में बोला कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी के सामने खड़ा है, विरोध करता है और मैंने वहां पर बोला, देखिये, मैं नरेंद्र मोदी जी का सिर्फ विरोध नहीं करता हूं, उसका कारण है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘जिस दिन मोदीजी ने किसानों की मदद करनी शुरू कर दी, जिस दिन मोदीजी ने छोटे दुकानदार, मजदूर एवं गरीब की मदद करनी शुरू कर दी, जिस दिन नरेंद्र मोदीजी ने देश को बांटने का काम करना बंद कर दिया, उस दिन से मैं उनका विरोध नहीं करूंगा.’
Related posts
-
युवा कांग्रेस के सक्ति जिला प्रभारी बने अंकित गौरहा
सक्ति। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत अंकित गौरहा को सक्ति जिला प्रभारी नियुक्त... -
बबला सिंह ठाकुर, ज़िला कांग्रेस कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बबला सिंह ठाकुर को बिलासपुर ज़िला... -
मौन की आवाज सुनाने की कोशिश में खेमे…
सबसे पहले एक शेर नए किरदार आते जा रहे हैंमगर नाटक पुराना चल रहा है …...
