कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार की ट्वीट ; जानिए क्या कहा…

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुजरात में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पहली बार दो ट्वीट किए। प्रियंका के दोनों ट्वीट ने अमन और शांति पर जोर दिया है।

प्रियंका का पहला ट्वीट साबरमती आश्रम पर आधारित है, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के एक कथन को साझा किया है। प्रियंका ने लिखा है कि महात्मा गांधी हमेशा हिंसा के खिलाफ रहे। ‘साबरमती की सादगी में ही सत्य जीवित है’

प्रियंका ने दूसरे ट्वीट पर लिखा है कि ‘हिंसा की राह को गलत बताया, ‘उनके मुताबिक हिंसा से कुछ हासिल नहीं होने वाला। हिंसा में हमेशा बुराई ही होती है’

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी फरवरी माह में ट्विटर ज्वाइन की है, ट्विटर में आने के बाद प्रियंका ने मंगलवार को पहली बार ट्वीट किया।

Related posts

Leave a Comment