प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को दी जिलों की जिम्मेदारी

रायपुर । कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। खबर है कि कांग्रेस ने मंत्रियों को संबंधित जिलों का प्रभार सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक आज शाम इस बात की घोषणा की जा सकती है। अधिकांश मंत्रियों को अपने ही जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों का दायित्व मिला है। इसके अनुसार मंत्री टीएस सिंहदेव को सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं शिव डहरिया को रायपुर और बलौदाबाजार दिया गया है। इसी तरह अन्य मंत्रियों को भी जिलें बांटे गए हैं।

● देखिए मंत्री और उनके प्रभार वाले जिले..

◆ टीएस सिंहदेव : सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर

◆ अनिला भेड़िया : कांकेर, बालोद

◆ शिव डहरिया : रायपुर, बलौदाबाजार

◆ रविन्द्र चौबे : बिलासपुर, मुंगेली

◆ रुद्र कुमार गुरु : महासमुंद , धमतरी, गरियाबंद

◆ मोहम्मद अकबर : कवर्धा , राजनांदगांव

◆ ताम्रध्वज साहू : बेमेतरा, दुर्ग

◆ कवासी लखमा : बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव

◆ प्रेमसाय सिंह :जांजगीर

◆ उमेश पटेल : जशपुर, रायगढ़

◆ जयसिंह अग्रवाल : कोरबा, कोरिया

Related posts

Leave a Comment