मायावती 4, 16 और 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में 6 आम सभाओं को करेंगी संबोधित

रायपुर -छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को एक महीने से भी  कम का समय रह गया,सभी पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में है , बसपा सुप्रीमों मायावती भी जोगी कांग्रेस से गठबंधन के बाद  कोई चुक नही  करना चाहती है, वे छतीसगढ़  के 4 जिलों में 6 आम सभाओं को  संबोधित करेंगी | मायावती 4 नवंबर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा में सुबह 10 बजे आमसभा करेंगी। वहां से वे दुर्ग जिले के भिलाईनगर पहुंचेंगी। यहां 12 बजे वे आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद अगला दौरा 16 नवंबर को जांजगीर चापा जिले के जांजगीर में होगा। यहां सुबह 10 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी। यहां से दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगी। यहां आमसभा को संबोधित करेंगी। अगले दिन सुबह 10 बजे बेमेतरा जिले के नवागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगी। यहां से बालौदाबाजार पहुंचेंगी। कसडोल में दोपहर 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी।

बसपा ने प्रचार कार्यक्रम को देखते हुए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है

बसपा ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम तय किए हैं। इनमें मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा, अशोक सिद्धार्थ, लालजी वर्मा, अंबिका प्रसाद चौधरी, एलएल भारती का नाम शामिल हैं।

 

Related posts

Leave a Comment