मिशन 65 पर लक्ष्य हासिल करने के लिए पन्ना प्रमुखों की होगी निर्णायक भूमिका: मंत्री अमर अग्रवाल

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मध्य मंडल के पन्ना प्रमुखों की बैठक पुराना हाईकोर्ट के पास स्थित यश पैलेश में हुई। मंत्री अमर अग्रवाल ने 10 वार्डो मे चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाए। अमर अग्रवाल ने कहा कि, प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है सभी को सामंजस्य समन्वय के साथ प्रदेश में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्य करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 65 का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में पन्ना प्रमुख सबसे निर्णायक भूमिका निभाने जा रहे हैं आप सभी अपने बूथ के अंतर्गत जिन्हें पन्ना प्रभारी बनाया गया है वे अपने दायित्व क्षेत्र के लोगों से,परिवारों से सतत संपर्क में रहें और उन्हें केंद्र राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाना है। अभी पन्ना प्रभारी एक दूसरे के संपर्क में रहें आपस में संवाद करें समस्या आने पर बूथ प्रभारी और जोन स्तर पर बताएं।

कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं

उन्होंने कहा कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। वे भांति-भांति के हथकंडे अपनाते हैं। सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुचाए । सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने से सफलता निश्चित है। डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में चौथी बार का भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है लोग एंटी इनकंबेंसी की बात करते हैं । कांग्रेस के खिलाफ पूरे देश में एंटी इनकंबेंसी है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रीकांत सहारे ने किया। आभार व्यक्त अरविंद बोलर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर किशोर राय, रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, अशोक विधानी, मनीष शुक्ला, विनोद सोनी, दुर्गा सोनी, गोपी ठारवानी, बल्लु हरयाणवी, बबलु पमनानी, राजा नंदवानी, कमल कौशिक, उमेश चंद्र कुमार, राममोहन सोनी, मुकेश नामदेव, अरूणा दीक्षित, प्रभा तिवारी, रजनी सोनी, सहजादा खान राजु खान कूतुबद्धीन कपासी सुनील पांडे योगेश बोले जगदीश पांडे सहेला खान आनंद तिवारी प्रदीप कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
उक्त पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित अनेक लोगों ने बिलासपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्री अमर अग्रवाल जी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा सदस्यता ग्रहण करने वालो ने श्री अमर अग्रवाल जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि, श्री अग्रवाल पांचवी बार बिलासपुर से विधायक बनेगे तथा प्रचण्ड मतो से चुनाव जीतेंगे। इस अवसर पर भाजपा सदस्यता लेने वालों में मोहन दुबे, सौरभ द्विवेदी, अतुल श्रीवास्तव, रतना बरेठ, प्रियंका शुक्ला, लक्ष्मी कश्यप, ब्रम्हा सितारा, विक्रमादित्य गुलहरे, गुरदीप कस्तूरिया, हरी ओम शमॉ, तरुण वमॉ, सागर श्रीवास, आशीष सक्सेना, दुगॉवती साहू, निशा नामदेव, किरण ठाकुर, प्रवीण नायक, रोशन सोनी, आकाश कौशिक, राहुल वमॉ, तरुण उपाध्याय, डोमन श्रीवास, रियल पेवाणी, सहित अनेक लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


बड़ी संख्या में अमर अग्रवाल के हाथों लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

भाजपा पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य श्याम साहू एवं भाजपा नेता अशोक सराफ के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय निकाए वाणिज्यिक कर मंत्री बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार भाजपा के प्रत्याशी अमर अग्रवाल जी के समक्ष निवास कार्यालय राजेन्द्र नगर में 300 से ज्यादा महिलाओं, युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने भाजपा दुपट्टा पहनाकर नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

Related posts

Leave a Comment