विरोध करने वाले कांग्रेसी मानसिकता वाले प्रायोजित लोग – अमर अग्रवाल

रायपुर -मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने बयान में कहा है कि भाजपा के अंदर प्रत्याशियों के विरोध करने वाले काँग्रेसी मानसिकता वाले प्रायोजित लोग है |भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ के बदौलत संगठनात्मक पार्टी है,भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी संगठनात्मक मर्यादा से परे कभी व्यवहार नहीं करते है,पार्टी खुला लोकतंत्र है। देश के राजनितिक इतिहास में भारतीय जनता पार्टी देश का इकलौता राजनीतिक दल है जिसमे कभी समानांतर विभाजन नहीं हुआ। कांग्रेस में न जाने कितने विभाजन हुए है।आज देश में भारतीय जनता पार्टी की न सिर्फ पूर्ण बहुमत वाली सरकार है बल्कि देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा या भाजपा नीट गठबंधन की सरकार है।

राज्य का निर्माण विकास के मूलमंत्र पर हुआ

अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी की देन है, राज्य का निर्माण विकास के मूलमंत्र पर हुआ। जनता ने कांग्रेस के तीन वर्षो का शासन और भाजपा सरकार के पंद्रह वर्षो के शासन को देखा,परखा है। माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्य मे प्रत्येक क्षेत्र में सभी वर्गों के विकास और सुविधाओं के लिए अभूतपूर्व प्रयास किये जा रहे । कांग्रेस पार्टी सत्ता की बौखलाहट में विरोध के एजेंडे वाली राजनितिक कर रही है,जनता के हितो से उसका कोई सरोकार नहीं है,राष्ट्रीय स्तर पर महाग़ठबंधन का लक्ष्य केवल जनता की चिंता करने वाले मोदी जी को हटाना मात्र है।

ये वो लोग हैं, जिन्हें पैसे देकर भेजा जाता है

भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की बुलाई बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि विरोध करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। कहीं पर भी उनका किसी तरह का विरोध नहीं है। ये वो लोग हैं, जिन्हें पैसे देकर भेजा जाता है या जिनके स्वार्थ की पूर्ति नहीं हो पायी है, मैं मीडिया से भी अनुरोध करता हूं कि ऐसे लोगो को वे अच्छे से जान पहचान ले ,ये वो लोग हैं, विरोध करने वाले केवल काँग्रेसी मानसिकता वाले प्रायोजित लोग है।आपको बिलासपुर में जाकर पता करना चाहिए कि वास्तविक में वो भाजपा के कार्यकर्ता हैं भी या नहीं।यह बयान उन्होंने कुछ दिनो से मीडिया में आ आ रही उन खबरो के जवाब दिया है जिसमे कहा गया है कि मंत्री अमर अग्रवाल का पार्टी के अंदर विरोध है। उन्ही खबरों को लेकर मंत्री अमर अग्रवाल ने विरोधियों पर निशाना साधा है।डॉ रमन सिंह की अगुवाई में छत्तीसगढ़ राज्य में तरक्की और विकास के नित नए आयामों को प्राप्त कर रहा है ,भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में राज्य में सकारातमक माहौल हैं,राज्य की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

Related posts

Leave a Comment