सिरगिट्टी क्षेत्र में लहराया बिलासपुर का सबसे ऊंचा भगवा ध्वज

हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक, भारतीय इतिहास की धरोहर, हमारे अस्मिता एवं स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा विशाल भगवा ध्वज का अनावरण किया गया।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 फिट ऊंचे खंबे पर 12 फिट का पूर्ण भगवा ध्वज लगाया गया। माना जाता है कि बिलासपुर में इतने ऊंचे स्थान पर कहीं पर भी ऐसा विशाल भगवा ध्वज स्थापित नही है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सिरगिट्टी क्षेत्र में यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर भगवा ध्वज अनावरण के साथ साथ छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता का बखान किया गया।।

संगठन की ओर से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सनातनियों एवं विहिप बजरंग दल के समस्त अग्रणी कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए आभार व्यक्त किया गया।।

Related posts

Leave a Comment