मुंगेली/लोरमी- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में मनियारी पुल से शुभ पेट्रोल पंप तक सड़क किनारे दुकानों द्वारा सीमा से बाहर रखी गई सामग्री, बोर्ड, फ्लैक्स, अस्थायी ढांचे एवं निर्माण सामग्री को हटाया गया। इस कार्रवाई में एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, नगर पालिका सीएमओ चंदन शर्मा सहित नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम शामिल रहे। इस दौरान सड़क पर फैलाए गए सामान को हटाकर मार्ग को सुगम बनाया गया, जिससे आम…
Author: Balaji News
नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को मिलेगी रफ्तार रायपुर – केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। 15वें वित्त आयोग के तहत 116 करोड़ 96 लाख रुपए टाइड ग्रांट के रूप में प्राप्त हुए हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े…
बिलासपुर: चाइल्ड लाइन और प्रशासन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह का गौना, परिजनों को दी गई समझाइश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 17 मार्च 2026 को चाइल्ड लाइन बिलासपुर (1098) को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम लमकेना, थाना कोटा में एक टीम ने दबिश दी। सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का विवाह कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड लाइन बिलासपुर और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। इस टीम के साथ क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता सिंह बैस, चाइल्ड हेल्पलाइन…
लोरमी में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में सजेगी होली मिलन की महफ़िल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम
लोरमी – रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोरमी विधायक अरुण साव द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। उमंग और उत्साह के इस त्योहार को अपने क्षेत्र के परिजनों के साथ साझा करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम शनिवार, 14 मार्च 2026 को स्थानीय मंगलम भवन, लोरमी में संपन्न होगा। इस गरिमामयी समारोह की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी, जहाँ क्षेत्र के नागरिक एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण…
नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112.89 करोड़ की निविदा मंजूर
36.40 किमी सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम जल्द होगा शुरू उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने को कहा रायपुर- राज्य शासन ने नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दे दी है। निविदा स्वीकृति के बाद अब जल्दी ही 36.40 किमी लंबाई के इस सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम प्रारंभ हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा…
बिलासपुर कलेक्टर ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का किया तबादला
बिलासपुर। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर कलेक्टर ने जिले के राजस्व विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार, 9 मार्च 2026 को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ 14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नए कार्यक्षेत्रों में भेजा गया है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नई पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश के तहत श्रीमती गरिमा ठाकुर…
हिंदू नव वर्ष: बिलासपुर में उत्सव की तैयारी तेज, सजेंगे शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहे
बिलासपुर- हिंदू नव वर्ष को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव और नव संवत्सर के स्वागत के लिए शहर पूरी तरह तैयार है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस भव्य आयोजन का यह 12वां वर्ष है और समय के साथ इसकी भव्यता और व्यापकता लगातार बढ़ती ही जा रही है। आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार पूरे शहर…
दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती पर बवाल, विनायक ताम्रकर पार्टी से निलंबित
दुर्ग। जिले के समोदा गांव में भाजपा किसान मोर्चा के नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती मिलने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। 6 मार्च को पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में करीब चार से पाँच एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए थे, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में अब भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, विनायक ताम्रकर (प्रदेश संयोजक, राईस…
कलेक्टर ने पीएम श्री एवं स्वामी आत्मानंद स्कूलों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन भवनों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
लापरवाही पर डीईओ, डीएमसी, ईई, एसडीओ व सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश पी एम श्री स्कूलों के निर्माण में मानकों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने दिए निर्देश मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मुंगेली एवं लोरमी विकासखंड में निर्माणाधीन पीएम श्री तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और गुणवत्ता में कमी पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के साथ मोतिमपुर (अमरटापू) में निर्माणाधीन…
दुर्ग जिले में दो सड़कों के लिए 95.36 करोड़ स्वीकृत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद परिपत्र जारी
रायपुर- राज्य शासन ने दुर्ग जिले में दो सड़कों के लिए 95 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से कुल 10.3 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य…
