अरपा को संवारने एक जगह समा गया पूरा बिलासपुर

अरपा उत्थान अभियान में उमड़ा जन सैलाब,रिकार्ड तोड़ 10 हजार लोग हुए शामिल बिलासपुर । अरपा के संवर्धन और विकास के लिए जिला प्रशासन,नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा छेड़े गए अभियान अरपा उत्थान में अपनी अरपा को स्वच्छ करने आज पूरा बिलासपुर छठघाट में इकट्ठा हुआ और प्रशासन के साथ मिलकर सभी ने अरपा नदी में श्रमदान कर उसकी सफाई की। छठघाट में लगभग दस हजार लोगों की उपस्थिति रही जो अपने आप में एक रिकार्ड है। प्रशासन द्वारा जारी 11 और 12 जून को आयोजित दो दिवसीय अरपा…

समाजसेवा से जुड़े युवाओं ने किया रक्तदान समिति का गठन

छत्तीसगढ़ । महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में रक्तदाताओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नए रक्तदान सामिति का निर्माण किया गया है, सामिति के वरिष्ठ सदस्य लोकनाथ पटेल ने बताया की रक्तदान समिति छत्तीसगढ़ मुख्य रूप से सोशल मीडिया जैसे – व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, टेलीग्राम आदि में संचालित होगा और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जायेगा। परिवार में अगर किसी व्यक्ति अथवा महिला को खून की आवश्यक्ता होती है और परिवार में जागरूक सदस्य न होने पर सामिति द्वारा रक्तदान के प्रति जागरूक…

पी.ई.टी में कोर एकेडमी के छात्रों ने मारी बाजी , संस्था के छात्र सौम्य साव ने प्राप्त किया राज्य में चौथा स्थान

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 31 मई को पीईटी का परिणाम जारी किया गया । जारी किए गए इस परिणाम में कोर एकेडमी बिलासपुर में अध्ययनरत छात्र सौम्य साव ने 123.06 अंकों के साथ राज्य में चौथा व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं आपको बता दे कि सौम्य साव ने जेईई मेन-2019 में भी 99.74 परसेंटाइल के साथ शीर्ष पर थे । संस्था के डायरेक्टर ओमेश रेनवाल ने बताया कि श्रेष्ठ परिणाम की श्रेणी में बी.श्री.हर्ष 30वीं , ईशा नारंग 114, श्रद्धा कौशिक 116,…

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया तथा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती कॉलेज की छात्रा है। 1 वर्ष पहले उसकी मुलाकात कुदुदंड माली गली निवासी मनीष शुक्ला पिता हीरालाल से हुई थी। जानकारी के अनुसार मनीष ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया…

सफाई कार्य में अनुपस्थित रहने वाले 3 कर्मचारी सस्पेंड,निगम कमिश्नर ने की कार्रवाई

बिलासपुर । काफी समय से ड्यूटी से नदारद और सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन नियमित सफाई कर्मचारियों को आज निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने निलंबित कर दिया। निलंबन की कार्रवाई से महकमे में स्पष्ट संदेश है कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वालों की खैर नहीं है। स्वच्छता में बिलासपुर को नंबर वन बनाने में जुटें निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के प्रयासों में पानी फेरने वाले तीन नियमित सफाई कर्मचारियों को आज उन्होंने सस्पेंड कर दिया। विवेक नहारकर,योगेश मूलचंद,कंकड़ किशन,ये तीन निगम कर्मचारी लगातार अपने कार्यों में अनुपस्थित…

बिलासपुर के इतिहास मे पहली बार होने जा रही है YCCI टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (युवा चैम्बर) के द्वारा YCCCI सुपर सिक्सेस, एक शानदार फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है । इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के व्यापारियों के लिए है । आपको बता दें कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी, रिंग रोड नं. 2 में रविवार, 26 मई 2019 को शाम 5 बजे से खेला जाएगा। चैम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप सिंह अरोरा ने बताया कि ऐसी क्रिकेट प्रतियोगिता बिलासपुर के…

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव

समग्र ब्राम्हण समाज एवं परशु सेना के नेतृत्व में हुआ आयोजन बिलासपुर । समग्र ब्राम्हण समाज एवं परशु सेना के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विप्र समाज के द्वारा दयालबंद स्थित शीतला माता मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई उसके बाद पं.देवकीनंदन दीक्षित स्कूल में धर्मसभा का आयोजन किया गया जहां गौरीकापा कवर्धा के शनि शिव दुर्गा मंदिर से विशेष रूप से पधारें 1008 श्री विवेक गिरी जी महाराज के आशीर्वचनों से समाज कृतार्थ हुआ। प्रति वर्ष की भांति इस…

तनिष्क स्वायहं कलेक्शन में भारतीय दुल्हन के सभी प्रकार के आभूषणों का समावेश

बिलासपुर । तनिष्क अपने ग्राहकों के लिए वैवाहिक अवसर को देखते हुए स्वायहं कलेक्‍शन बाजार में उतारा है। यह एक आकर्षक कलेक्शन है, जोकि भारत की समृद्ध संस्कृति और खूबसूरती को प्रस्तुत करता है। इसमें एक भारतीय दुल्हन के सभी प्रकार के आभुषणों का समावेश किया गया है । कंपनी के मुताबिक आज की आधुनिक भारतीय महिला लगातार ऐसी नई डिजाइनों और एलीमेंट्स की तलाश में है, जो उसके लुक से मेल खाये। साथ ही, उनमें विरासत और परंपरा की खूबसूरती को कभी न भुलाया जाये। इसका जश्न मनाने के…

उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति आज शपथ ग्रहण करेंगे

रायपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति पी. आर. रामचंद्र मेनन आज सोमवार 6 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह प्रातः 11 बजे से होगा।

स्कॉलरशिप कम मॉक टेस्ट का परीक्षा परिणाम घोषित

बिलासपुर । चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस एवं कोर एकेडमी, बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 31.03.2019 को सीजी-पीईटी, सीजी-पीपीएचटी, जेईई एवं नीट (मेडिकल) की तर्ज पर स्वयं आंकलन के उद्देश्य से आयोजित स्कॉलरशिप कम मॉक टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें सौम्या साव को प्रथम स्थान, हिमांशु सेठ्ठी को द्वितीय स्थान एवं मंदीप सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 500 प्रतिभागियों को लगभग रूपये 57 लाख तक की छात्रवृत्ति एवं चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने पर आर्थिक सहयोग भी प्रदान की…