कलेक्टर ने सिम्स और जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण ; देर से पहुंचने पर डॉक्टर का वेतन काटने के दिये निर्देश

बिलासपुर । कलेक्टर डॉ.संजय अलंग कल सिम्स और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले वे सिम्स स्थित रेडक्रास सोसाईटी के मेडिकल स्टोर पहुंचे। वहां उन्होंने उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली और दवा खरीदने आये मरीजों से बातचीत की। वे सिम्स परिसर स्थित जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण करने भी पहुंचे। वहां उन्होंने दवाओं के स्टॉक और स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण किया। सिम्स के बाद कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन के कक्ष में जाकर डॉक्टरों के अटेंडेंस रजिस्टर को देखा। अटेंडेंस रजिस्टर में कलेक्टर…

तीन दिवसीय ताला महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

बिलासपुर । बिल्हा विधानसभा के ग्राम ताला में भगवान रूद्रशिव के मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय ताला महोत्सव कार्यक्रम का कल समापन हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री राजेंद्र शुक्ला थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सिद्धनाथ सेवा आश्रम समिति के अध्यक्ष बजरंग गोश्वामी,उपाध्यक्ष,सचिव एवं सभी सदस्यगणों द्वारा बाजे गाजे के साथ पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र शुक्ला ने भगवान रूद्रशिव के जयकारे एवं जय जवान जय किसान के नारे लगाकर तीन दिवसीय मेला के लिए आयोजन…

अंतागढ़ टेपकांड मामला : पूर्व सीएम अजीत जोगी और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने हाईकोर्ट में दायर किया याचिका

बिलासपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में पूर्व सीएम अजीत जोगी, और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती दी है। दोनों ने कोर्ट पहुंचकर अलग-अलग याचिकाएं दायर की है। याचिका में अंतरिम राहत के रूप में स्टे की मांग की गई है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं की है। आपको बता दें कि किरणमयी नायक ने पूर्व सीएम अजीत जोगी, अमित जोगी, डॉ पुनीत गुप्ता, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और मंतूराम पवार के खिलाफ कई धाराओं के…

सुघ्घर बिलासपुर अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

बिलासपुर । पिछले कई दिनों से ढीली पड़ी सफाई व्यवस्था “हमर बिलासपुर-सुघ्घर बिलासपुर” अभियान से सुधरने लगी है। नवनियुक्त नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने 11 फरवरी से “हमर बिलासपुर-सुघ्घर बिलासपुर” अभियान चलाने के निर्देश दिए थे,जिसे 24 फरवरी तक चलाया जाना है। निगम कमिश्नर श्री पाण्डेय के निर्देश के बाद निगम के स्वच्छता अमले ने अपनी ताकत इस अभियान में झोंक दी है। “सुघ्घर बिलासपुर” अभियान के तहत सुबह 6 बजे से निगम की स्वच्छता टीम शहर के वार्डों में सफाई कार्य में…

ताला महोत्सव में राजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री से ताला मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने की की मांग

बिलासपुर । बिल्हा विधानसभा के प्राचीन देवरानी-जेठानी एवं भगवान रूद्रशिव के मंदिर प्रांगड़ में तीन दिवसीय ताला महोत्सव का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करने पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री माटीपुत्र भुपेश बघेल आज ने दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ किया । बिल्हा विधानसभा के विधायक प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला ने स्वागत भाषण के बाद मुख्यमंत्री को को उस जगह की कमी के बारे में बताया ।वे प्राचीन रूद्रशिव भगवान जी के बारे में बताते हुए बोले रूद्रशिव जी का मूर्ति 5वीं शताब्दी की है लेकिन विडंबना…

टाटा हैरियर का बिलासपुर के जेडी ऑटोनेशन में हुआ लॉन्चिंग

बिलासपुर । TATA MOTORS की बहुप्रतीक्षित TATA HARRIER कार की लॉन्चिंग आज बिलासपुर शहर के JD AUTONATION में की गई। इस कार की लॉन्चिंग TATA MOTORS के आरएम शिशिर श्रीवास्तव एवं SBI के आरएम PARIDA जी के द्वारा किया गया । आज के इस लॉन्चिंग में JD AUTONATION के पूरे परिवार उपस्थित थे । TATA HARRIER लगातार बढ़ रहे मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में उतारी गई है। मार्केट में इसकी सीधी टक्कर हुंडई, क्रेटा और जीप कंपस से है । टाटा हैरियर नए OMEGA-ARC प्लैटफॉर्म पर आधारित है, जिसे टाटा मोटर्स…

टाटा मोटर्स की नई पेशकश :टाटा हैरियर

बिलासपुर । टाटा मोटर्स ने पिछले 2 वर्षों से लगातार नई-नई कार लॉन्च करके ऑटोमोबाइल के बाजार में हलचल मचा रखी है । टाटा ने अपने ग्राहकों के लिए साल 2019 की शुरुआत टाटा मोटर्स की TATA HARRIER से की है । टाटा की HARRIER, SUV कार की श्रेणी में आती है एवं इसकी शुरुआती कीमत 12.69 लाख रूपए रखी गई है । बिलासपुर में TATA CARS के अधिकृत डीलर JD AUTONATION में इस कार का विमोचन 17 फरवरी 2019 को दोपहर 1:00 बजे से रखा गया है। JD AUTONATION…

राजनेता नहीं धर्माचार्य बनाएंगे राम मंदिर : महामंडेलश्वर

बिलासपुर । आचार्य महामंडलेश्वर पंच अग्नि अखाड़ा रामकृष्णानंद जी का आगमन आज बिलासपुर में अरुण सिंह ठाकुर के निवास स्थल अभिलाषा परिसर तिफरा में हुआ। उनके आगमन पर अभिलाषा परिसर में उनका स्वागत किया गया और अरुण सिंह ठाकुर के निवास पर रामकृष्णानंद जी का पादुका पूजन किया गया । पादुका पूजन के बाद राम कथा पर प्रवचन दिए। राम कथा पर अपना प्रवचन देते हुए राकृष्णानंद जी ने कहा कि भगवान श्री राम ने संसार का निर्माण कर दिया ,लोगों को बना दिये । संसार बनाने के बाद लोगों…

हजारों सपने, एक पेड़… पैसों के पेड़ का बढ़ता क्रेज़ !

बिलासपुर । 94.3 माइ एफ़एम और तनिष्क प्रेसेंट्स‘पैसों का पेड़’..जिसका क्रेज़ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है । बिलासपुर में पहली बार होने जा रहे पैसों के पेड़ के लिए शहर वासियों में काफी उत्साह नज़र आ रहा है । सिर्फ एक पेड़, जिसके लिए हजारों सपने बुने जा रहे हैं, और वो सपने पूरे होंगे सिर्फ, 48 घंटों में । इस उत्साह को देखते हुए रेजिस्ट्रेशन्स के समय को और अधिक बढ़ाया जा रहा है ।   रेडियो का पहला रियलिटी शो पैसों का पेड़ सीज़न 1, मेट्रो सिटीस के…

आचार्य महामंडलेश्वर पंच अग्नि अखाड़ा रामकृष्णानंद का कल होगा बिलासपुर आगमन

बिलासपुर । आचार्य महामंडलेश्वर पंच अग्नि अखाड़ा रामकृष्णानंद जी का आगमन कल बिलासपुर में हो रहा है । बिलासपुर में इनका आगमन अरुण सिंह ठाकुर के निवास स्थल अभिलाषा परिसर तिफरा में होगा । आपको बता दे कि आगमन के बाद अरुण सिंह ठाकुर के निवास पर रामकृष्णानंद जी का पादुका पूजन किया जाएगा । और इसके बाद इनका राम कथा का प्रवचन होगा । प्रवचन के बाद दोपहर 2 बजे रामकृष्णानंद जी अरुण सिंह ठाकुर के ही निवास पर पत्रकारों से बातचीत करेंगे । इसके बाद वे कल शाम…