बिलासपुर । लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन हेतु मतगणना 23 मई को प्रातः 8 बजे से शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी के आईटी भवन में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय अलंग ने आज मतगणना के लिये की जा रही तैयारी का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा भी मौजूद थे। कलेक्टर ने मतगणना कक्ष में लगाये जाने वाले गणना टेबल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मतगणना के दौरान अभ्यर्थियों एवं उनके गणना एजेंटो के लिये बैठने हेतु सुविधाजनक व्यवस्था के निर्देश दिये।…
Category: बिलासपुर
कलेक्टर ने मॉडल गोठान नेवरा का किया निरीक्षण : गोठान क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कर मनाया जायेगा हरेली त्यौहार
बिलासपुर । कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने आज तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम नेवरा में 6 एकड़ में बनाये गये मॉडल गोठान का निरीक्षण किया और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हरेली के अवसर पर गोठान क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कर त्यौहार मनायें। इस गोठान में 1200 पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है। यह पशुओं के लिये डे-केयर सेंटर में रूप में काम कर रहा है। जहां उनके लिये चारा, पानी, छायादार जगह की व्यवस्था है। गोठान में तीन एकड़ में नेपियर घास लगाया…
जेईई मेन्स का अंतिम परिणाम जारी ; शहर के कोर एकेडमी के छात्र सौम्य साव 99.74 परसेंटाइल के साथ शहर में शीर्ष पर
बिलासपुर । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिनांक 29 अप्रैल को जेईई मेंस का अंतिम परिणाम,कॉमन लिस्ट के साथ जारी किया । इस परिणाम में बिलासपुर विभाग से कोर एकेडमी के छात्र सौम्य साव ने 99.74 परसेनटाइल प्राप्त कर शीर्ष पर रहे । छात्र सौम्य साव का कॉमन रैंक ( ऑल इंडिया ) 3198 व कैटेगरी रैंक 510 है । आपको बता दें कि छात्र सौम्य साव एकेडमी के त्रिवर्षीय पाठयक्रम का विद्यार्थी रहा है । एकेडमी के अन्य छात्रों में बी श्रीहर्ष 98.93 परसेंटाइल के साथ 12370 रैंक पर तथा…
समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर पटवारियों पर होगी कार्रवाई : डॉ संजय अलंग
बिलासपुर । कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने बिलासपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ.अलंग ने लम्बित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने एस.डी.एम. को निर्देश दिये कि प्रकरणों में लंबे समय तक पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत न होने पर पटवारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कानूनगो शाखा में जाकर सिवाय आय पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सिवाय आय पंजी लगातार बढ़ती रहनी चाहिये। डॉ. अलंग ने सभी तहसीलदारों को सिवाय आय की नीलामी के निर्देश दिये। उन्होंने कानूनगो को वर्षा पंजी का रिकार्ड रखने के निर्देश…
परशुराम जन्मोत्सव के इस वर्ष की शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य अरपा नदी को बचाना है : ब्राह्मण समाज
बिलासपुर । परम आराध्य भगवान परशुराम के जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर अंचल के विप्र समाज की प्रथम बैठक आज शाम संस्कार भवन ,सरकंडा में की गयी । जिसमे इस महोत्सव के विभिन्न तैयारियों की चर्चा की गई । तथा वहां उपस्थित लोगों ने भी अपने अपने विचार सबके सामने रखा जिससे की यह परशुराम जयंती सफल हो सके । आज के इस बैठक को वरिष्ठ विप्रजनो ने सम्बोधित किया । विजय ने कहा कि आज संस्कार भवन में हम सब एकत्रित हुए हैं इसका मुख्य उद्देश्य परशुराम की…
लू से बचाव और उपचार के लिए एडवाइजरी जारी ; सभी अस्पतालों में ओ.आर.एस., आई.वी. फ्लूड्स और दवाईयों के पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश
रायपुर । छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव और इसके उपचार के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग द्वारा प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन-सह-अस्पताल मुख्य अधीक्षकों को पत्र लिखकर लू से बचाव और उपचार के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। एडवाइजरी में लू से बचने, शरीर में पानी की कमी रोकने और गर्मियों में सेहत की देखभाल के लिए लोगों को जागरूक करने कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग…
तनिष्क दे रहा सोने के जेवरातों के मेकिंग चार्जेस पर और हीरों के जेवरातों के मूल्य पर 25% तक की छूट
◆ अक्षय तृतीया के पवित्र पर्व के लिए तनिष्क का आकर्षक ऑफर ◆ सोने के जेवरातों के मेकिंग चार्जेस पर और हीरों के जेवरातों के मूल्य पर 25% तक की छूट* ◆ 29 अप्रैल से 7 मई तक सभी तनिष्क स्टोअर्स पर इस ऑफर का ले सकते हैं लाभ बिलासपुर । भारत के सबसे बड़े और ग्राहकों के सबसे पसंदीदा ज्वेलर तनिष्क ने अक्षय तृतीया के पवित्र पर्व के लिए आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। सोने के जेवरातों के मेकिंग चार्जेस पर और हीरों के जेवरातों के मूल्य पर…
निर्वाचन के दौरान सी-टाप्स एप्लीकेशन रहा सफल : सुब्रत साहू
लोकसभा निर्वाचन -2019 ; प्रदेश में विकसित किया गया है सी-टाप्स एप्लीकेशन रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा है कि प्रदेश में निर्वाचन के दौरान मतदान दलों की हर पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सी- टाप्स याने छत्तीसगढ़-ट्रेकिंग ऑफ पोलिंग प्रोसेस साफ्टवेयर एप्लीकेशन काफी कारगर साबित हुआ है। विधानसभा निर्वाचन की तरह ही लोकसभा निर्वाचन के तीनों चरणों में इसकी सहायता से मतदान दलों की रवानगी से लेकर मतदान स्थल पहुँचने, मतदान केन्द्र से मतदान के संबंध में निश्चित अंतराल में रिपोर्टिंग तथा दलों…
विद्यार्थियों के लिये रहेगा 29 अप्रैल एवं 30 अप्रैल को अवकाश
बिलासपुर । कलेक्टर डॉ.संजय अलंग के निर्देश पर जिले में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिये 29 एवं 30 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन विद्यालय में मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम तैयार करने संबंधी कार्य यथावत जारी रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 1 मई से 15 जून 2019 तक रहेगा। लेकिन भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने के 2 दिन पहले से ही अवकाश दिया जा रहा है।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पुनीत माड़ेवार ने ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग प्रतोयोगिता में हासिल किया गोल्ड मेडल
बिलासपुर । दिल्ली (नोएडा) में आयोजित रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित प्रथम ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने हिस्सा लिया। बिलासपुर शहर से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पुनीत माड़ेवार,अविरल गुप्ता,अविका गुप्ता,नैवेद्य पाण्डेय, दिल्ली पब्लिक स्कूल के मारिफ देशमुख,मिफजल देखमुख,आदर्श पाण्डेय,संजीत सत्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आपको बता दे कि इस प्रथम ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग प्रतोयोगिता में पुनीत माड़ेवार ने वन लैप रेस में प्रथम (गोल्ड मैडल) प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दिल्ली (नोएडा)…
