CG Breaking News : छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के लेकर बड़ी खबर, दिल्ली से लौटे सीएम विष्णु देव, जानें कब तक होगा विभागों का बंटवारा

रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर लौट आये है। वह शनिवार को दिल्ली के प्रवास पर थे। यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की और उन्हें नए मंत्रीमंडल की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे। तीनों ही नेताओं ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से भी सौजन्य भेंट की थी। संभावना जताई जा रही है कि सीएम साय एक दो दिन के भीतर सभी 9 मंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बीच विभागों का आबंटन कर सकते है। गौरतलब है कि शुक्रवार को नौ विधायकों ने राजभवन में मंत्रीपद की शपथ ली थी।

Related posts

Leave a Comment