Bilaspur News : बिलासपुर की सडकों पर मौत के नाले, खतरनाक हालत में बाईपास रोड, जान हथेली पर रख कर चल रहे लोग

बिलासपुर. शहर के मुख्य मार्गों पर अमृत मिशन प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए चेंबरों के ऊपर लगे स्लैब व जवाली नाले के ऊपर बनी सड़क पर लगाए गए स्लैब टूट गए हैं। राहगीर यहां से गुजरते समय हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। नियम के तहत निगम अधिकारियों को इसे दुरुस्त करना है, लेकिन इस काम को छोड़कर टूटी जगह पर लकड़ियां और झंडियां लगाकर खानापूर्ति की जा रही है। बृहस्पति बाजार से लेकर जवाली पुल तक बाइपास रोड पर चलना खतरे से खाली नहीं है।मैनहोल पर लगे स्लैब कई जगह टूटे, बृहस्पति बाजार से लेकर जवाली पुल तक अव्यवस्थाशहर में यातायात व्यवस्थित करने और मुख्य मार्गों से यातायात का दबाव कम करने के लिए नगर निगम ने शहर के अधिकांश क्षेत्रों से गुजरे जवाली नाले के ऊपर ढलाई कर बाइपास रोड बनाया था। इस बाइपास के बीच-बीच में सफाई के लिए चेंबर बनाए गए थे, जिसे स्लैब से ढांका गया था।पिछले 6-7 वर्ष पुराने स्लैब अब टूट चुके हैं। बृहस्पति बाजार केपास से बाइपास रोड पर बना स्लैब एक महीने पहले भसक गया था। इसे नियम के तहत दुरुस्त किया जाना था, लेकिन निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे बनाने की जगह यहां लकड़ियां और बड़े पत्थर रखकर आने जाने का रास्ता बंद कर दिया है। यहां से गुजरने वालों को रात में अंधेरे के कारण यह नहीं दिखता है और इसमें वाहन समेत गिरकर वे घायल हो रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment