नगर निगम वार्ड न 50 बैरिस्टर छेदीलाल नगर से अमित कुमार सिंह ने शुरू की जनसम्पर्क अभियान

वार्ड वसियों ने दिया भरपूर समर्थन…कहा स्थानीय होने का मिल रहा है
नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीति की बिसात पर गोटियां बिछाने का काम पूरी तेजी से शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत से नगर निगम मे शामिल हुए लिंगियाडीह वार्ड क्रमांक 50 का सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण होने के साथ ही एक मजबूत दावेदार के रूप मे पार्षद पद के लिए अमित कुमार सिंह ने कांग्रेस पार्टी से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है।
लिंगियाडीह बैरिस्टर छेदीलाल नगर वार्ड क्रमांक 50 से पार्षद पद हेतु अमित कुमार सिंह की प्रबल दावेदारी देखी जा रही है तथा उन्होंने अपनी दावेदारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यालय में प्रस्तुत कर दी है। वे पाटलिपुत्र संस्था के सक्रिय कार्यकर्ता व सदस्य है। वार्ड में जनसेवा तथा जनहित की भावना से वे सदैव वार्ड की हर समस्या को निरंतर सुलझाने का प्रयास करते रहते है लोगो की हर समस्या के साथ-साथ मदद के लिए हर पल तत्पर रहते है, उनकी छवि और लोकप्रियता को देखते हुए कुशल नेतृत्व के आधार पर कांग्रेस पार्टी से अमित कुमार सिंह को टिकिट मिलना सुनिश्चित माना जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment