मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों के हुए तबादले

रायपुर। राज्य शासन ने मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों के तबादले किए हैं। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ एसएल आदिले को चिकित्सा शिक्षा का संचालक बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय रायपुर में अधिष्ठाता डॉ विष्णु दत्त को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज का डीन बनाया गया है। ● देखिए पूरी सूची…

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को दी जिलों की जिम्मेदारी

रायपुर । कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। खबर है कि कांग्रेस ने मंत्रियों को संबंधित जिलों का प्रभार सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक आज शाम इस बात की घोषणा की जा सकती है। अधिकांश मंत्रियों को अपने ही जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों का दायित्व मिला है। इसके अनुसार मंत्री टीएस सिंहदेव को सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं शिव डहरिया को रायपुर और बलौदाबाजार दिया गया है। इसी तरह अन्य मंत्रियों को भी जिलें…

चिटफंड अभिकर्ताओं पर दर्ज केस होंगे वापस, भूपेश कैबिनेट ने लिए फैसले

रायपुर। बजट सत्र से पहले भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। चिटफंड अभिकर्ताओं को राहत देते हुए उन पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। आपको बता दें कि कुल 286 अभिकर्ताओं पर केस दर्ज हैं, निवेशकों के धन वापसी के लिए सरकार ने नीति बनाने का निर्णय लिया गया। कुल 199 कम्पनियों के खिलाफ है प्रकरण दर्ज है। बैठक के दौरान बताया गया कि खरीब फसल की 83.6 लाख धान खरीदी की गई है। जमीन अधिग्रहण के संबन्ध में भी निर्णय लिया गया है इसके…

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला ,देखिए पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के थोक में तबादले किए गए हैं। इसमें कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इसके साथ ही मंत्रालय में व्यापक पैमाने पर फेरबदल किया गया है। देर रात जारी आदेश के मुताबिक 42 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। जबकि 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। राज्य शासन से जारी आदेश के मुताबिक दुर्ग के कलेक्टर उमेश अग्रवाल को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें कलेक्टरी से हटाए जाने की चर्चा काफी…