CG Big Breaking : हार के बाद कांग्रेस में हाहाकार, नंद कुमार साय ने दिया इस्तीफा, क्या बीजेपी में करेंगे वापसी

रायपुर: विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस से नेताओं की भगदड़ का दौर जारी है। चुनाव के लगभग 2 माह पहले ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का जाने वाले नन्द कुमार साय ने अब कांग्रेस भी छोड़ दी है। बुधवार को उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि क्या उनकी भाजपा में घर वापसी होगी। हालांकि अब तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं।बता दें कि इसी साल 30 अप्रैल को नंदकुमार साय ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए पार्टी के सभी जिम्मेदारियों से खुद को अलग कर लिया था। इसके अगले दिन एक मई को नंदकुमार साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया था। साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया था

Related posts

Leave a Comment