DELHI IAS ACADEMY ने मारी बाजी, CGPSC में संस्था के 100 से अधिक विद्यार्थी चयनित

बिलासपुर । विदित हो कि CGPSC द्वारा अंतिम परिणामों में DELHI IAS ACADEMY के विद्यार्थियों ने 100 से अधिक पदों पर अपना चयन सुनिश्चित किया है। आज पदों की सूची जारी की गई है । दावे की पुष्टि के लिए चयनित विद्यार्थियों के पदनाम की सूची प्रस्तुत की जा रही है । इस सूची में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी ,अकाउंट ऑफिसर जैसे शीर्ष पदों पर चयनित विद्यार्थियों की नाम उनकी फोटो और कुछ फोटो नीचे उपलब्ध है । ●डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होने वाले विद्यार्थियों की सूची● ●डीएसपी के…

प्रदेश में सरकार एसआईटी की सरकार बन गई है : धरमलाल कौशिक

बिलासपुर । आज प्रेस क्लब में हमर पहुना कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पहुंचे । पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी जो प्रदेश में सरकार है वह एसआईटी की सरकार बन गई है । छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए इसे एसआईटी की सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि अंतागढ़ टेप मामले मे जब हमारी सरकार थी तब यही कांग्रेस पार्टी के लोग सीबीआई जांच की मांग करते रहे, पर अब खुद सत्ता…

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी कलेक्टर और एसपी की ली क्लास

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राज्य के सभी कलेक्टर्स और एसपी की बैठक ली । कलेक्टर्स, एसपी कॉन्फ्रेंस में भूपेश ने सख्ती दिखाते हुए अफसरों को घुड़की भी लगाई। उन्होंने कहा कि आम लोग मेरे जनदर्शन में उस स्तर की समस्याएं लेकर आ रहे हैं जो कलेक्टर और एसपी स्तर पर ही निपटाई जा सकती हैं। कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नामांतरण, बंटवारा और थाने में गलत एफआईआर जैसे काम लेकर लोग अगर मुख्यमंत्री के पास आएंगे तो इसका मतलब यही हुआ कि कलेक्टर, एसपी…

प्रधानमंत्री मोदी का अगले महीने हो सकता है छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। यहां उनकी एक बड़ी सभा होगी। माना जा रहा है, की वे छत्तीसगढ़ से ही लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगें। रायगढ़ आदिवासी सीट पर मोदी की बड़ी रैली होनी जा रही है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है की मोदी इस कार्यक्रम में बेहद आक्रामक तेवर दिखाते हुए राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देंगे। प्रधानमंत्री मोदी का हालिया विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला छत्तीसगढ़़ दौरा होगा। बीते विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी…

युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है : अमर अग्रवाल

बिलासपुर । कल रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर की बैठक करवला स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई । सर्वप्रथम अमर अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है ,जैसा विपरीत जनादेश हमें विधानसभा चुनावों में प्राप्त हुआ है । ऐसी परिस्थिति में युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त होकर कार्य करने की जरूरत है । और उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पूरे जोश के साथ कार्य कर लोकसभा चुनावों…

गणतंत्र दिवस पर हैंड्सग्रुप के शिविर में 162 लोगों ने रक्तदान किया

बिलासपुर । हैंड्सग्रुप हर वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पिछले 5 वर्षों से करता आ रहा है। इस वर्ष भी हैंड्सग्रुप द्वारा रामा मेग्नेटो मॉल एवं राजीव प्लाजा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में शहर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 162 लोगों ने गणतंत्र दिवस पर रक्तदान किया। जिसमे तकरीबन 45 महिलाएं एवं लड़कियां शामिल थी। चूकिं यह दिन हमारा राष्ट्रीय पर्व होता है ,हर किसी के अंदर देशप्रेम रहता है। तो हर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं : राहुल गांधी

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसान आभार सम्मेलन में शामिल होने सोमवार दोपहर को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने की। इस दौरान कांग्रेस के और भी बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। एयरपोर्ट पर ही लंच करने के बाद राहुल गांधी हैलीकॉप्टर से सभा स्थल के लिए रवाना हुए। बता दें कि राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद राहुल का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। कांग्रेस अध्यक्ष यहां ‘किसान आभार सम्मेलन’ में किसानों का आभार…

तनिष्क रिवाह कलेक्शन 1 लाख से शुरू,भारतीय दुल्हन के सभी प्रकार के आभूषणों का समावेश

बिलासपुर । तनिष्क अपने ग्राहकों के लिए ‘रिवाह’ कलेक्‍शन बाजार में उतारा है। यह एक आकर्षक कलेक्शन है, जोकि भारत की समृद्ध संस्कृति और खूबसूरती को प्रस्तुत करता है। इसमें एक भारतीय दुल्हन के सभी प्रकार के आभुषणों का समावेश किया गया है । कंपनी के मुताबिक आज की आधुनिक भारतीय महिला लगातार ऐसी नई डिजाइनों और एलीमेंट्स की तलाश में है, जो उसके लुक से मेल खाये। साथ ही, उनमें विरासत और परंपरा की खूबसूरती को कभी न भुलाया जाये। इसका जश्न मनाने के लिए तनिष्क यह नया कलेक्शन…

गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है : राकेश जायसवाल

बिलासपुर । देश के 70वां गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बिलासपुर मे संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगल कामना कर कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। इस दिन देश का संविधान लागू हुआ जिससे प्रत्येक नागरिक की महत्ता सुनिश्चित हुई है, प्रत्येक नागरिक को लोक दायित्वों का संकल्पित हो तत्परता से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर संभागीय कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

सीए बनकर ब्याह करने का सपना हुआ पूरा

रायपुर। एक बेटी का सपना था सीए बनकर ब्याह रचाने का और सुखद संयोग कि शादी की तारीख से ठीक दो दिन पहले परिणाम आया और दिव्या पवार अच्छे अंकों के साथ इस परीक्षा में भी सफल हो गई। परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई। बूढ़ापारा रायपुर निवासी सीए दिव्या पवार की शादी उत्तर प्रदेश के देवरिया में 25 जनवरी को रामगोपाल शर्मा के बेटे गोविंद शर्मा के साथ होने जा रहा है। हालांकि सगाई एक साल पहले हो चुकी थी लेकिन दिव्या ने जब अपनी बात ससुराल पक्ष वालों…